बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में विभिन्न स्थानों पर आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की हुई घटनाओं में पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है। हरैया थानाक्षेत्र के मुरादीपुर चौराहे पर आपसी कहासुनी को लेकर रजनीश कुमार सिंह निवासी ग्राम खम्हरियासुजात को दीपक चौहान उर्फ लालू, अजय, गुड्डू व सर्वेश चौधरी निवासी ने मिल कर पिटाई कर दी। मारपीट की दूसरी घटना छावनी थानाक्षेत्र के मलौली दूबे गांव में हुई। मलौली निवासी मेराज के घर में घुस कर गांव के ही कोते, नौशाद व शादाब ने एक जुट होकर पिटाई कर दी। तीसरी घटना सोनहा थानाक्षेत्र के हसनापुर गांव में हुई। पुरानी रंजिश की बात को लेकर राजेश को गांव के ही मुकेश, महिमा देवी, रामचन्दर समेत चार लोगो ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दर्ज तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी गई है।