12 मुकदमे दर्ज हुए नई धाराओं में

बस्ती।  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तीन कानूनों में बदलाव होने के बाद जीडी कार्यालय में बैठे मुंशी दूसरे दिन भी नई न्याय संहिता की किताब के पन्ने उलटते-पलटते दिखे। कोतवाली थाना पुलिस ने नई न्याय संहिता की धाराओं में पहला मुकदमा दर्ज किया। पुलिस विभाग में भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने के बाद धाराओं को लेकर खूब माथापच्ची चल रही है। अंग्रेजों के बनाए कानून और धाराएं अब पुलिस-थानों की जीडी से सोमवार से ही गायब हो गई और भारतीय न्याय संहिता लागू हो गई और नई धाराओं के तहत काम शुरू हुआ। मंगलवार दोपहर तक कुल 12 आपराधिक केस बीएनएस कानून के तहत दर्ज किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *