सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पाण्डेय बाजार में एक दुकानदार की उसके सेल्समैन के द्वारा पिटाई किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने कारोबारी अमन अगहरि की तहरीर पर कोल्हुआ गांव निवासी श्रवण प्रजापति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के नए कानून के तहत धमकी देकर पिटाई करने का केस दर्ज कर लिया है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया कि वह दुकान में माल नहीं मिलने पर सेल्समैन से पूछताछ कर रहा था तभी वह तैश में आकर उल्टे उनकी पिटाई कर दी। जिससे वह अत्यंत दुखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *