महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या l अषाढ की इस कृष्ण पक्ष की एकादशी सबके लिए फलदाई होती है जिसमें स्नान करने का विशेष महत्व है उक्त बाते श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश महाराज ने अषाढ की इस कृष्ण पक्ष की एकादशी में माँ सरयू में स्नान के बाद कहा l उन्होंने कहा कि इस संसार मे ऐसा मनुष्य कोई बिरला ही होता है l जो अपने या दूसरे के हित मे रत न रहकर स्वामी के ही हित मे संलग्न दिखाई देता हो l क्योंकि अपने कार्य की अपेक्षा रखकर स्वार्थ साधना का उद्देश्य लेकर प्रेम करने वाले तो वहुत होते हैं l परंतु शुद्ध भाव से स्नेह रखने वाले मनुष्य इस धरती पर अत्यंत दुर्लभ हैं। एकादशी का पर्व एक ऐसा पर्व है जो दान, ध्यान पूजन अर्चन, करने से बहुत सारे कार्य सिद्ध हो जाते है l