प्रतापगढ़ में बदमाश से पुलिस की मुठभेड़

दो दिन पहले घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी थी गोली।

संवाददाता अनुराग उपाध्याय

मान्धाता थाना क्षेत्र मे गजेहड़ी पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों मे मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। मान्धाता के हैसी परजी गांव में दो दिन पहले बदमाशों ने घर पर चढ़कर पति पत्नी को गोली मारी थी। इस घटना में सराय नाहर गांव का वीरेंद्र भी शामिल था।
पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। इसी बीच पुलिस की मुठभेड़ हो गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कालेज के भर्ती कराया गया है।
प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र के हैसी परजी गांव दो दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन दबंगों ने घर चढ़कर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान राजेश सिंह और उनकी पत्नी गीता सिंह को पैर में लगी गोली।
दबंगों ने उनके बेटे रोहन सिंह को भी मारा पीटा। पूरे परिवार को अधमरा छोड़ कर दबंग फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को प्रयागराज अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस को जानकारी मिली कि बदमाश मान्धाता थाना क्षेत्र में है। सूचना पर मांधाता पुलिस प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम वहां पर पहुंची। बदमाश देखकर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। उसको गिरफ्तार किया गया। उसका नाम वीरेंद्र यादव है। इसके ऊपर कुल नागपुर प्रयागराज में लूट डकैती समेत कुल आठ मुकदमे हैं गैर जनपद में वांछित चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *