दूसरी शादी से नारजा बेटे ने कर दी पिता की हत्या

इंदौर,01 जुलाई शहर में पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के समय वह सो रहे थे। आरोपी बेटे नेउनकी गर्दन, जांघ, पसलियों पर चाकू से 13 वार किए। पुलिस ने बेटे पर हत्या का केस दर्ज किया है। मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में गुरुवार रात का है। कमल पिता धानसिंह गोडाने की उसके परिवार के लोग रात तीन बजे एमवाय अस्पताल लेकर आए थे। उनका दो दिन तक इलाज चला। शनिवार देररात उन्होंने दम तोड़ दिया। वह पेशे से इलेक्ट्र्िरिशयन थे। कमल की पहली पत्नी आशा कीचार साल पहले मौत हो चुकी है। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने और खाने की दिक्कत के चलते उसने डेढ़ साल पहले उसने निशा से दूसरी शादी कर ली थी। कमल को पहली पत्नी से दो बेटियां सुजाता, नेहा और दो बेटे राहुल अमन हैं। चारों की शादी हो चुकी है। कमल के दादाम राहुल ने बताया कि अमन पिता की दूसरी शादी से नाराज था। एक दिन पहले उनकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद अमन ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। उन्हें बचाने पहुंची सौतली मां निशा भी हमले में घायल हो गई। निशा ने बताया कि बेटा अमन घर के खर्चों को लेकर नाराज रहने लगा था। अमन की सौतेली मां निशा ने बताया कि गुरुवार रात अमन व   उसकी पत्नी ने हम दोनों से विाद किया था। इसके चलते बेटी नेहा और दामाद राहुल भी घर पहुंचे। यहां सभी ने विवाद सुलझाया। रात करीब दो बजे अमन चाकू लेकर पिता कमल के कमरे में गया और हमला कर दिया। मैंने रोक तो मुझे भी चाकू मार कर घायल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *