हीरो मोटोकॉर्प का 100वाँ जन्मदिन मनाया गया।

बस्ती 1 जुलाई 2024। सुशील ऑटोमोबाइल स्टेशन रोड बस्ती पर हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन का 100वाँ जन्मदिन मनाया गया।
हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन बृजमोहन लाल मुंजाल के 100वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुशील ऑटोमोबाइल्स पर छोटे-छोटे बच्चों के बीच फर्म के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल व शशांक अग्रवाल ने केक काटा और स्कूली बच्चों को उपहार भी दिए। इसके साथ ही साथ पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए पौधारोपण भी किया गया।
इसके बाबत जानकारी देते हुए प्रेम कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज हम सब लोगों के लिए हर्षोल्लास का दिन है और हम लोग इसे बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। कार्यक्रम में सुशील ऑटोमोबाइल्स के मैनेजर पवन श्रीवास्तव, विपिन के साथ क्षेत्र से आए कई गणमान्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *