पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान सांसद अखिलेश यादव के जन्मदिन का शुभारंभ हवन पूजन करके उनके दीर्घायु की कामना की – महंत बाल योगी रामदास महाराज

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। मां सरयू के तट पर स्थित सिद्ध पीठ करतलिया बाबा आश्रम के महंत बाल योगी रामदास महाराज के संयोजन में अयोध्या के संतों महंतों ने करतलिया बाबा आश्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान सांसद अखिलेश यादव के जन्मदिन का शुभारंभ हवन पूजन करके उनके दीर्घायु की कामना की और उसके उपरांत संतो महंतों और कुष्ठ आश्रम में फल वितरण के साथ आश्रम में वट वृक्ष लगा कर, केक काटा और 2027 में पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की कामना कि। इस अवसर पर हनुमानगढ़ के महंत आनंद दास महंत राम तीरथ दास, महंत कमल दास, महंत राधेश्याम दास, महंत कन्हैया दास, महंत विनोद दास, अखिलेश पांडे समाजवादी के प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, प्रदीप यादव, अंशुल तिवारी, ननकन यादव, राहुल निषाद, पंकज कनौजिया, माता प्रसाद पांडे सहित सैकड़ो संत महंत उपस्थित रहे और सभी ने एक और में शतायु के साथ 2027 में मुख्यमंत्री बनने की कामना की। बाल योगी महंत रामदास जी महाराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री होते हुए अखिलेश यादव जितनी सरलता से आम जनमानस से मिलते हैं कोई नेता इतनी सरलता से उपलब्ध नहीं है उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 1973 को अखिलेश यादव का जन्म हुआ 51 वर्ष के पूरे हुए इस अवसर पर संतो ने शतायु आशीर्वाद दिया। श्री दास ने बताया कि अखिलेश जी में इतना उत्साह है कि आने वाले समय में कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से जुड़ कर के 2027 में अधिक से अधिक विधानसभा सीट पर विजई बनाएंगे और पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे क्योंकि योगी पार्ट 2 के सरकार में जनता ऊब चुकी है और यह जान गई है कि भाजपा वाले किसी के हित में कार्य करने वाले नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *