बस्ती( जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में विभिन्न स्थानों पर मंदिर, स्कूल व मकान में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। जिले के सोनहा थानाक्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे घरों, स्कूलों के बाद मंदिर को भी निशाना बनाने लगे हैं। इलाके की सुप्रसिद्ध बैड़वा समयमाता मंदिर में रखी दान पेटी का ताला तोड़ कर हजारों रुपये चोरों ने उड़ा लिए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति ताला तोड़ते हुए दिख रहा है। नंगे बदन व चेहरे शर्ट उतार कर उसी से ढक रखा था। पुजारी की सूचना पर स्थानीय पुलिस छानबीन में जुटी है। एसएचओ उपेन्द्र मिश्र के मुताबिक समयमाता के मंदिर के दान पेटी को तोड़कर उसमें से दान के लगभग 15 सौ हजार रुपये चुरा ले गए। शनिवार की सुबह पुजारी जब मंदिर में पहुंचे तो देखा मंदिर में रखे दो दान पेटी का ताला टूटा पड़ा था। एसएचओ के बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है फिर भी सूचना मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार मामले की जांच-पड़ताल जारी है।