बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में। कप्तानगंज थानाक्षेत्र में एक 14 वर्षीया किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता के दादा की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ धमकी देकर गैंगरेप करने का केस दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक उसकी पोती को पैकोलिया थानाक्षेत्र के आमा गांव निवासी कृपाशंकर, रामलक्ष्मण व लल्लन ने जबरन मुंह दबाकर एक गाड़ी में बैठा लिया और नदी के किनारे एक सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। भद्दी-भद्दी गाली देकर जान से मारने की धमकी दे कर तीनों भाग गये।