बस्ती। जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुबौलिया थानाक्षेत्र के देवनाथपुर गांव में 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका की मां फूलादेवी ने बेटी के पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। दुबौलिया थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय ने बताया की मृतका की मां ने तहरीर दिया है। पीएम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुआ है। जांच पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतक अनीता की मां ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है की अपनी बेटी की शादी 22 मई वर्ष 2017 में देवनाथपुर गांव निवासी दीपक के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसको लेकर कई बार सभी को समझाया बुझाया गया। 27 जून को मेरी लड़की को मारपीट कर फंदे पर लटका दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।