बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के तीन विभिन्न स्थानों पर आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज कार्रवाई की है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के ग्राम नाथपुर पाण्डेय में जमीन में खूंटा गाडने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। चक्रावती को गांव के ही डल्लू, शैलू उर्फ शैलेश, साधना व उर्मिला ने मिल कर पिटाई कर दी। गौर थानाक्षेत्र के नरथरी गांव निवासनी सीमा को उसके गांव के ही राकेश व उनकी पत्नी ने पैसे के लेन-देन को लेकर पिटाई कर दी। पुलिस ने दर्ज तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। मारपीट की तीसरी घटना पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मचखिरिया गांव में हुई यहां पर सार्वजनिक रास्ते से आने-जाने की बात को लेकर नवनीत कुमार यादव को उसके गांव के ही धर्मेन्द्र कुमार ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।