ओम बिरला फिर बने लोकसभा स्पीकर, पीएम बोले- सदन में ऐतिहासिक काम हुए

नई दिल्ली – लोकसभा की कार्यवाही आज भी जारी है। ओम बिरला फिर लोकसभा स्पीकर बन गए हैं। उन्हें ध्वनि मत से लोकसभा स्पीकर चुन लिया गया है। पीएम मोदी ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था। पीएम मोदी और राहुल गांधी ओम बिरला को उनके आसन तक लेकर गए।

ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष बन गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से विपक्षी दलों के साथ सहमति बनाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। एनडीए की ओर से ओम बिरला तो विपक्ष की ओर से के. सुरेश उम्मीदवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *