नई दिल्ली – 18वीं लोकसभा के स्पीकर पद के लिए एनडीए ने ओम बिरला (OM Birla) को उम्मीदवार बनाया है । उनका सामना कांग्रेस के के सुरेश से होगा । ओम बिरला बीजेपी के सीनियर नेता है और 17वीं लोकसभा में भी स्पीकर का पद संभाल चुके हैं । उस समय वह निर्विरोध चुने गए थे. एनडीए ने एक बार फिर से उनको उम्मीदवार बनाया है. वह राजस्थान की कोटा बूंदी सीट से तीसरी बार के सांसद हैं । अगर ओम बिरला लोकसभा स्पीकर का चुनाव जीत जाते हैं तो वह इतिहास बना देंगे ।क्यों कि देश के इतिहास में अब तक कोई भी सांसद लगातार दो कार्यकाल में स्पीकर नहीं रहा है । लेकिन ओम बिरला का नाम एनडीए ने फिर से आगे किया है. हालांकि लोकसभा के संख्या बल के हिसाब से उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है ।