
अनुराग लक्ष्य, 26 जून
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
अपनी रोज़ी अपना रोज़गार किसको प्यारा नहीं होता है, इसी लिए तो मुंबई जैसी आर्थिक नगरी के किसी न किसी कोने में में चोर अपनी रोज़ी रोटी के लिए अपने वेयसाय चोरी के धंधे को कहीं न कहीं आजमाते रहते हैं। लेकिन इस बार फैंस गए जाकर मशहूर फिलकार अनुपम खेर के ऑफिस पर, और नतीजा हुआ जेल।
अंधेरी वीरा देसाई रोड़ पर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मजीद शेख और मुहम्मद दिलेर खान बताए जा रहे हैं। ओशिवारा पुलिस ने बताया की यह दोनों शातिर चोर आटो से घूम घूम कर मुंबई के अलग अलग इलाकों में
चोरी कर ते थे। जिस दिन अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी हुई, us दिन विले पार्ले इलाके में भी चोरी हुई थी।
अनुपम खेर के ऑफिस में यह दोनो चोर सेंध लगाकर अपने काम को अंजाम दिए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
इस बाबत अनुपम खेर ने पुलिस को बताया कि ऑफिस की तिजोरी में 4 लाख रुपए से ज्यादा नकदी थी, जो एक बैग में रखा गया था। इसके अलावा उस बैग में 2005 में बनी फिल्म ,, मैंने गांधी को नहीं मारा,, के निगेटिव भी थे । चोर उस फिल्म के निगटिव और कुछ जरूरी कागजात भी ले गए। इस मामले में अनुपम खेर ने एफ आई आर दर्ज करदी है।