काशी गंगा साहित्यिक मंच ( पंजीकृत) की 112 वीं गोष्ठी धूमधाम से मनायी गई

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की 112 वीं गोष्ठी श्रीवास्तव म्युचुअल फंड कार्यालय, यादव कटरा सनबीम लहरतारा रोड, चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में रविवार को मनाया गया ।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता जाने माने गजलकार श्री सिद्धनाथ शर्मा ” सिद्ध ” ने किया, मुख्य अतिथि श्री नरोत्तम शिल्पी संचालन संस्था के महासचिव गजलकार गोपाल केशरी जी ने किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, तदोपरांत सरस्वती बंदना आदरणीय मुनींद्र पाण्डेय ” मुन्ना ” ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

उपस्थित कवियों और शायरों मे कवि भुलक्कड़ बनारसी,जयप्रकाश मिश्र धानापुर, गजलकार गोपाल केशरी, नाशाद बनारसी,नरोत्तम शिल्पी, सिद्धनाथ शर्मा,फुर्तीला बनारसी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, रविकान्त मिश्रा, टीकाराम शर्मा आचार्य, डा. सुभाष चन्द्रा, गिरीश पाण्डेय, डा. जे एन गुप्ता, आनन्द कृष्ण श्रीवास्तव,रामनारायण पाण्डेय, सत्यनारायण जी, व किशन यादव इत्यादि रहे।

अंत से पूर्व संस्था के साहित्यिक सचिव जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कवि सन्तोष श्रीवास्तव प्रीत के माता जी के देहावसान हो जाने के कारण दो मिनट का मौन रखकर श्रृध्दांजलि अर्पित किया गया, उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी स्थगित किया गया।

 

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, (पंजीकृत) वाराणसी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *