तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म , शादी का झांसा देकर

बस्ती  जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में। नगर थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन साल से दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता का आलम यह है कि केस दर्ज होने के बाद भी अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़िता के तहरीर के मुताबिक नगर थानांतर्गत रजली गांव निवासी फरहान तीन साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले में नगर पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है पहले केस दर्ज करने में टाल-मटोल की जा रही थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *