गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धापूर्वक मनाया जायेगा गायत्री जयंती का पावन पर्व – राम प्रसाद त्रिपाठी  

बस्ती –  गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की गायत्री जयंती (गंगा दशहरा) का पावन पर्व 16 जून 2024 रविवार को गायत्री शक्तिपीठ पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धापूर्वक संपन्न होगा | जिसमें 15 जून 2024 शनिवार को प्रातः 7:00 बजे गायत्री मंत्र का अखंड जाप प्रारंभ होगा दिन में बहने व रात्रि में भाई लोग जप करेंगे | 16 जून 2024 रविवार प्रातः 7:00 बजे अखंड जप का समापन होगा,प्रातः 8:00 बजे से यज्ञ एवं विविध संस्कार संपन्न होंगे और 4:00 बजे से संगीत उद्बोधन, पर्व पूजन, दीप यज्ञ एवं सामूहिक सहभोज (भंडारा) का कार्यक्रम होगा | उन्होंने समस्त जनपदवासियो से इस पावन पर्व पर सभी कार्यक्रमों में सपरिवार इष्ट मित्रों सहित आने की अपील किया | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *