संभागीय परिवहन प्राधिकरण बस्ती की बैठक 4 जुलाई को

बस्ती,13 जून: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण बस्ती की बैठक दिनांक 04.7.2024 को मध्यान्ह 12बजे आयुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित की गई है।
जिन परमिट धारकों/वाहन स्वामियों को पृथक से नोटिस जारी है, उनके प्रकरण भी बैठक में प्रस्तुत किए जायेंगे। संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने बताया कि विगप्ति के माध्यम से सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि प्राधिकरण के समक्ष लंबित वादों से संबंधित वाहन स्वामी स्वयं अथवा अपने अधीनस्थ प्रतिनिधि के माध्यम से बैठक में उपस्तिथि होकर अपना पक्ष/साक्ष्य प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *