बस्ती के रहने वाले व्यक्ति की सुल्तानपुर में हुई मार्ग दुघटना में मौत

बस्ती।  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी एक युवक की सुल्तानपुर जनपद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। ससुराल गए युवक की बाइक से घर वापस लौटते समय जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे फ्लाईओवर के पास सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई थी। इस हादसे में दो अन्य युवकों की भी मौत हो गई। इस हादसे में मृत युवक की पत्नी की हालत गंभीर है। जिनको इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से पैतृक गांव के लोग गमगीन हैं। थाना क्षेत्र के मल्लूपुर निवासी अमित मिश्र (30) की मौत सड़क हादसे में हो गई। मृत युवक अपने ससुराल उधड़पुर भटपुरवा निकट ढेमवा बाजार तेरहवीं में शामिल होने शुक्रवार को गया था। सोमवार को घर वापस आते समय हादसे में असमय काल के गाल में समा गया। सुल्तानपुर जिले कोतवाली जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर गांव के फ्लाईओवर के आस हुए इस हादसे उनकी पत्नी अन्तिमा मिश्रा को जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गांव में युवक की मौत की सूचना से हाहाकार मच गया। युवक दिल्ली में रहकर पीओपी का काम करता था। गर्मी में छुट्टी मानने परिवार के साथ घर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *