बस्ती – जिले के थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने व इलेक्ट्रॉनिक रूप में यौन कृत्यों के लिए प्रेरित करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-107/2024 धारा 363/366ए/376(2)एन भा0द0वि0 व 5जे(2)/6 पाक्सो एक्ट व 67बी आईटी एक्ट से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को मुखबिर खास की सुचना पर समय करीब 06.05 बजे चकिया मोड़ थाना लालगंज से गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विवरण में विशाल यादव पुत्र महेन्द्र यादव उर्फ नाटे निवासी चकिया उर्फ पलहिया थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र 19 वर्ष है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में अनस अख्तर थाना प्रभारी लालगंज जनपद बस्ती , निरीक्षक रामजान अल्ली थाना सोनहा जनपद बस्ती , कास्टेंबल विजय कुमार यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती ।