बहराइच – प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच में 12 जून 2024 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से एक दिवसीय रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय नियोजको के साथ-साथ निजी क्षेत्र के 02 प्रतिष्ठित नियोजकों/कम्पनियों द्वारा रोजगार प्रदान किये जाने हेतु प्रतिभाग किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोज़गार मेले में पुखराज हेल्थ केयर लखनऊ द्वारा वेलनेस एडवाइजर के 80 पदों पर 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मासिक रू. 12,000=00 तथा ब्राइट फयूचर हर्बल, आयुवैर्दिक प्रा.लि. द्वारा मार्केटिंग आफिसर के 56 पदों पर 22 से 45 वर्ष आयु वर्ग के स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मासिक रू. 15,500=00 देय होगा। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु उनका चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। रोजगार मेले में उ.प्र. कौशल विकास मिशन व आईटीआई प्रशिक्षित युवा एवं सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। अभ्यर्थियों को अपने साथ बॉयोडाटा सहित समस्त शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र, प्रभाण पत्र, आधार कार्ड मूलरूप में एवं उनका एक-एक छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 12 जून 2024 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, बहराइच में उपस्थित होकर अधिकाधिक पुरुष/महिला प्रतिभाग कर रोज़गार मेले का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः