महेन्द्र कुमार उपाध्याय
सोहावल, अयोध्या से राष्ट्रीय अधिवेशन हरिद्वार मे राष्ट्रीय पंचायत कर हिंदुस्तान के किसान की समस्याओं को लेकर चर्चा की जाती है तमाम चीनी मिल द्वारा किसानों का पेमेंट ना होना किसानो की जमीन का उचित मुआवजा सरकार द्वारा न देना किसानों को एम एस पी की गारंटी का क़ानून बनाना किसानों के खाद बीज दावाओ का रेट कम करने आदि समस्याओं के लिए चर्चा की जाती है अगर सरकार किसान की बात नहीं मानता तब ही किसान मजबूर होकर अपने हक़ के लिए आंदोलन मज़बूर होता है अयोध्या से हरिद्वार के लिए वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद जिला अध्यक्ष अरविंद यादव युवा जिला अध्यक्ष अनूप पांडे नकुल महिला जिला अध्यक्ष सविता मौर्या महानगर अध्यक्ष अजय यादव आसमा बेगम गोल्डी चौधरी काजल व हजारों की संख्या महिला पुरुष कार्यकर्ता रवाना हुए।