कुदरहा,बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गांव में राम जानकी मार्ग के किनारे शनिवार की रात घर के बाहर दरवाजे पर लगा सोलर लाइट को चोरो ने निशाना बनाया और बैटरी उठा ले गए। जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए।
छरदही गांव निवासी अजय दुबे का राम जानकी मार्ग के बगल मकान बना है और पूरा परिवार रहता भी है। रोज की तरह लोग खाना खा कर घर मे सोने चले गये। रात में चोरो ने सोलर का डिब्बा खोल बैट्री उठा ले गए। सुबह जब परिजन उठे और बाहर देखा तो बैट्री गायब था। बैट्री गायब होने की घटना गांव में आम बात हो गया है। कभी ट्रैक्टर का तो कभी सोलर का बैट्री गायब होता रहता है। चोरी की घटना से आजिज गांव के अजय दुबे ने चौकी इंचार्ज गायघाट को लिखित प्रार्थना पत्र दे कर चोरी की घटना को अवगत कराया।
चौकी इंचार्ज गायघाट जितेंद्र मिश्रा ने बताया है की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।