प्रधानमंत्री की तीसरी पारी शुरू, 72 मंत्रियों ने लिया शपथ

नई दिल्ली 9 जून राष्ट्रपति भवन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ग्रहण किया आज का माहौल बहुत ही खुशनुमा था 22 साल की राजनीति में नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में एक नया मुकाम हासिल किया है,प्रधानमंत्री के बगल में राजनाथ सिंह बैठे थे बाहर से आए हुए अतिथियों को देखकर बहुत अच्छा लग रहा था राजनाथ सिंह के बगल में ही अमित शाह जी भी बैठे हुए थे पूरी सहयोगी पार्टिय बहुत ही प्रश्न मुद्रा में थी बाहर से आए हुए अतिथियों का स्वागत हो रहा था यह सब देख पर बहुत  अच्छा लग रहा था। राष्ट्रपति भवन  सज धज कर  खूबसूरत लग रहा था, प्रधानमंत्री शपथ लेने के पहले लगातार राजनाथ सिंह से हंस-हंस के बात कर रहे थे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद थे, चिराग पासवान की मां भी इस कार्यक्रम में मौजूद थी, भारत के राष्ट्रपति के आते ही माहौल खुशनुमा हो गया सबसे पहले राष्ट्रगान हुआ,  उसके बाद राष्ट्रपति की अनुमति से समारोह आरंभ हुआ सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने शपथ लिया, उनके शपथ लेते ही जोरदार समारोह में उनका स्वागत हुआ, आपको बताते चलें कि 17 सितंबर 1950 का मोदी का जन्म हुआ था उसके बाद  3 साल तक इमरजेंसी के खिलाफ वो लड़ते  रहे तथा संगठन का काम करते रहे, तीसरी बार प्रधानमंत्री का शपथ लेकर नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की, प्रधानमंत्री के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ लिया, राजनाथ सिंह 2014 से 2019 तक गृह मंत्री तथा 2019 से 2024 तक रक्षा मंत्री रहे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे, इसके बाद अमित शाह ने शपथ लिया अमित शाह 2019 से 2024 तक देश के गृह मंत्री रहे, गुजरात के गांधीनगर से यह दूसरी बार सांसद के रूप में जीत के आए हैं। इसके बाद नितिन गडकरी ने शपथ लिया , नागपुर से तीसरी बार बीजेपी के सांसद के रूप में गड़करी चुनकर आए हैं, जेपी नड्डा ने इसके बाद शपथ लिया 2019 से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं मोदी सरकार में यह दूसरी बार मंत्री बने हैं 1993 में पहली बार हिमाचल प्रदेश से विधायक थे। इनका जन्म बिहार में हुआ था, शिवराज सिंह चौहान ने भी आज शपथ लिया विदिशा लोकसभा सीट से चुने गए हैं। शिवराज सिंह चौहान चार बार मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के रहे। इसके पश्चात निर्मला सीतारमण ने भी शपथ लिया, लगातार तीसरी बार मंत्री पद की शपथ ली। डाक्टर एस जयशंकर, मनोहर लाल, मनोहर लाल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री थे। एच डी कुमार स्वामी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं यह तीन बार सांसद के रूप में चुने गए हैं, पीयूष गोयल ने शपथ लिया तीसरी बार मोदी सरकार में मंत्री के रूप में इन्होंने शपथ लिया पिछली सरकार में वाणिज्य व उद्योग मंत्री के रूप में इन्होंने कार्य किया। धर्मेंद्र प्रधान ने शपथ ली जो दूसरी बार लोकसभा के सांसद के रूप में चुने गए हैं। जितेंद्र राम मांझी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया, मांझी बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। बिहार के गया से सांसद के रूप में चुने गए हैं। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया। सर्वानंद सोनोवाल ने शपथ लिया जो असम के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे। डॉ वीरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया जो टीकमगढ़ से सांसद के रूप में चुनकर आए हैं। राम मोहन नायडू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया। प्रहलाद जोशी, जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह,अश्विनीवैष्णव,ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, चिराग पासवान, सीआर पाटिल, कैबिनेट मंत्री के रूप में इन लोगों ने शपथ लिया राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में इंद्रजीत सिंह, डॉ जीतेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रताप राव गनपत राव जाधव , जयंत चौधरी जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री श्रीपद यशो नाइक, राज्य मंत्री, पंकज चौधरी, कृष्ण पाल गुर्जर, रामदास आठवले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल ,बी सोमन्ना, डॉक्टर चंद्रशेखर पेम्मासानी, एसपी सिंह बघेल, शोभा करांद लाजे, कीर्ति वर्धन सिंह, बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, डॉक्टर एल मुरुगन, अजय टम्टा,  संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उइके रक्षा निखिल खडसे, सुकांता मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राज भूषण चौधरी, को भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, निमुबेन बंभानिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पवित्रा मार्गरिटा , आदि ने शपथ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *