वरासत अभियान में निपटाएं गए 603 प्रकरण

– खतौनी में दर्ज हुए 423 निर्विवाद वरासत के मामले

– धारा 33 राजस्व संहिता के तहत हुई कार्रवाई

– जिले की सभी चार तहसीलों में हैं कुल 3376 राजस्व ग्राम

बस्ती। वरासत अभियान व स्वामित्व योजना के तहत संचालित निर्वादित वरासत अभियान के तहत जिले में संचालित विशेष अभियान के पहले चरण में वरासत दर्ज करने के कुल 603 मामले निपटाए गए। इसके साथ ही कुल 3376 राजस्व ग्रामों में से राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की ओर से सत्यापन में 423 मृतक खातेदारों की संख्या पाई गयी। राजस्व निरीक्षकों ने वरासत से जुड़े 473 प्रकरणों में से 425 में आदेश जारी कर खतौनी में 423 वरासत दर्ज कर अविवादित वरासत के प्रकरण को निस्तारित कराने के आदेश भी पारित किए। डीएम प्रियंका निरंजन ने राजस्व कर्मियों के इस कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी मृतक खातेदार के वारिसानों का वरासत होने से छूटने न पाए। अभियान को अभी आगे भी बढ़ाया जाएगा। सीआरओ ने बताया कि रेवन्यू टीम ने कुल 603 राजस्व गांवों का भ्रमण किया। मौके पर लेखपाल की ओर से सत्यापन किया गया जिसमें कुल 523 मामले मृतक, विवाहित,पुर्नविवाहित संबंधी पाए गए। इसमें 473 वाद दर्ज किए गए और 425 राजस्व प्रकरणों में आदेश जारी कर 423 वरासतों को खतौनी में दर्ज किए जा चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *