पुस्तक लोकार्पण साहित्यिक सम्मान एवं काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन संपन्न

रोहतक::निस्वार्थी हरियाणवी समूह ढाणा झज्जर हरियाणा द्वारा विपिन पब्लिकेशन ओमेक्स सीटी दिल्ली रोड रोहतक में पुस्तक लोकार्पण साहित्यिक सम्मान एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन दिनांक 26 मई 2024 को सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि लेखराम यादव समाजसेवी, अध्यक्ष डॉ मधुकांत बंसल , उपाव्यक्ष पहलवान सुरेन्द्र सिंह दूल , अति विशिष्ट अतिथि डॉ वेदप्रकाश श्योराण विशिष्ट अतिथि पंं वेदप्रकाश शास्त्री रहे।मां सरस्वती वंदना संदीप शर्मा एवं स्वागत गीत पं वेदप्रकाश शास्त्री ने प्रस्तुत किया।सभी ने मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित किए आयोजन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि से अनुमति प्राप्त करके मंच का.संचालन डॉ अशोक कुमार जाखड़ निस्वार्थी ने किया।

महंत रामरत्न दास ,मास्टर जीत.सिंह.जीत ,डॉ आलोक शर्मा ,मास्टर अशोक कुमार ढोरिया , नाहर सिंह नाहर ,रोशनलाल साल्हावास,महेन्द्र सिंह बिलोनिया ,सुरेश कुमार सुलोदिया जी ने एक से बढकर एक सुन्दर कविता प्रस्तुत करके सभी का मन मोह कर काव्य पाठ का पहला चरण पूरा किया।
उसके बाद साहित्यिक सम्मान में डॉ पुष्पा एमडीयू , डॉ विपिन गुप्ता पब्लिशर ,डॉ चंद्रदत शर्मा चंद्र कवि ।डॉ सुशीला जागडा जींद सुरेश कुमार सुलोदिया कासाहित्याक सम्मान किया। पाचो साहित्यकारो को अंगवस्त्र , नारियल ,श्री माला ,सम्मान पत्र और कलम भेट किमा।उसके बाद बलबीर सिंह ढाका रोहतकी की प्रकाशित पुस्तक महारा.हरियाणा ( हरियाणा काव्य ग्रंथ) डॉ अशोक कुमार जाखड़ निस्वार्थी की प्रकाशित दो पुस्तके निस्वार्थी पद गीता एवं निस्वार्थी गौमाता दर्शन और मास्टर अशोक कुमार ढोरिया.की प्रकाशित.पुस्तक प्यासा दिल तीनों साहित्यकारों की चार पुस्तको का लोकार्पण हूआ और डॉ पुष्पा एमडीयू ने तीनो साहित्य कारो को अंगवस्त्र और पटटा पहनाकर सम्मानित किया।उसके बाद आयोजन में उपस्थित सभी सदस्यो को जलपान कराया गया।
उसके बाद डॉ अशोक कुमार जाखड़ निस्वार्थी के संचालन में दुसरा दोर शुरु हुआ जिसमें डॉ सुशीला जांगडा , संदीप कथूरा सोनीपत ,सीमा वत्स अध्यापिका दिल्ली,पं वेद प्रकाश शास्त्री ,डॉ चंद्रदत शर्मा चंद्रकवि डॉ सत्य बीर सिंह निराला , रामधारी खटकड , डॉ अशोक कुमार जाखड़ ने आयोजन मे काव्य रसधार की झडी लगा दी एक से बढकर एक.कविता की प्रस्तुति हुई।
प्रो० राजु ढाका ,पवन मित्तल,समुन्द्र.सिंह बेनिवाल डॉ जय प्रकाश भारती बलबीर सिंह ढाका.के दो पोतो का योगदान भरपुर और अति उत्तम रहा।
मुख्य अतिथि लेखराम यादव समाज सेवी नाथुपुरिया ने बताया इस तरह के आयोजन समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत होते है। बलबीर सिंह ढाका ने उदबोधन में कहा अग्रणी रहने वाला रोहतक आज साहित्य के क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है । अति विशिष्ट अतिथि डॉ वेदप्रकाश श्योराण ने बताया की अच्छी बातो को आज भी पढ़ते है आप सोशल मिडिया से जुडे।आयोजन अध्यक्ष डॉ मधुकांत बंसल ने बताया की साहित्यकार को प्रथम.प्रोतसाहन उसकी.पुस्तको को खरीदना.है क्योकि पुस्तक प्रकाशन मे उसको अपनी जेब से राशी देनी.होती.है, लगातार ऐसे खर्च करना हर साहित्यकार की आर्थिक क्षमता नही होती है।अत:पुस्तक खरीदना हमारा दावित्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *