बस्ती – भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय पंचम बस्ती के द्वारा जनपद में भारतीय स्टेट बैंक की पांच नए शाखाओं का संचालन शीघ्र शुरू होने जा रहा है,जनपद में निम्नलिखित 05 स्थानों पर नई शाखाएं खोलना प्रस्तावित है
1-गनेशपुर,2-जमदा शाही 3-ज़िला अस्पताल रोड 4-लालगंज 5-मालवीय रोड श्री आशुतोष रंजन क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इन शाखाओं के खुलने से इस क्षेत्र के निवासियों को बैंकिंग सुविधा में बहुत सहूलियत होगी।
इस संदर्भ में दिनांक 16.05.2024 को निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 22.05.2024 थीं कतिपय कारणों से लालगंज एवं मालवीय रोड शाखाओं हेतु निविदा जमा करने की तिथि 01 जून 2024 तक बढ़ा दी गई है ।