मसौली, बाराबंकी (आरएनएस)। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत नयागांव मजरे शहावपुर में वृद्ध माता-पिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन प्रकाष पासी ने किया। कार्यक्रम में भारतीय पासी यूनियन के पदाधिकारियों ने वृद्धजनों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए प्रकाष पासी ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। इनकी सेवा से जो फल मिलता है उसकी कोई बराबरी नही कर सकता है। सम्मान समारोह में आये भारतीय पासी यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजित राम पासी ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर डा. आसाराम पासी, शिवकुमार वर्मा, गुरु दयाल रावत, लालाराम पासी, पन्नू पासी, राजेश कुमार पासी आदि लोग शामिल थे।