अबकी बार एक एक वोट के लिए तरसते रहे प्रत्याशी

पोलिंग बूथों के बाहर मौजूद प्रत्याशियों के समर्थक एक-एक वोट के लिए मनुहार करते रहे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथ से वोट डालकर निकले व्यक्ति का एक पार्टी के समर्थक ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। पूछा- पोलिंग बूथ के अंदर कोई परेशानी तो नहीं हुई? व्यक्ति ने जब इन्कार में सिर हिलाया तो समर्थक ने कहा कि चाचा… चाची को बोलिएगा कि आकर वोट डाल जाएं। दोपहर में धूप बढ़ने से परेशानी होगी। प्रत्याशियों के समर्थक भी एक-एक वोट के लिए जूझते रहे। अपने पक्ष के मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से लेकर शाम तक डटे रहे।मतदाताओं को बुलाने के लिए पहले घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाई। फिर अपनी गाड़ी से उनको बूथ तक ले आए। मतदान के बाद उनको घर तक भी पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *