बस्ती, लोकसभा क्षेत्र में 25 मई 24 को होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर बस्ती रेंज से लगी नेपाल सीमा भी सील कर दी गई है। मतदान समाप्ति तक आवाजाही बंद रहेगी। यह जानकारी देते हुए आईजी रेंज आरके भारद्वाज ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में लोकसभा चुनाव को देखते हुए परिक्षेत्र से लगी नेपाल सीमा को 23 मई की शाम छह बजे से 25 मई 24 को मतदान समाप्ति तक सील किया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी होगी। सीमा पार करने वाले लोगों को बिना पहचान पत्र दिखाए आने व जाने भी नहीं दिया जाएगा। यह सब बातें सुरक्षा को लेकर तय की गई है।