बस्ती मई उतर प्रदेश के बस्ती जिले में मारपीट की अलग-अलग चार घटनाओं में पुलिस ने 17 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है। कोतवाली थानाक्षेत्र के मिल्लतनगर बेलवाडाड़ी मोहल्ले में ग्राम गुगौली कला थाना हर्रैया निवासनी मिन्नतुननिशा उर्फ गुलशन खातून को छोटे बच्चो के झगड़े को लेकर फैजान, अनगू व इकबाल ने मारपीट कर घायल कर दिया। परसरामपुर थानाक्षेत्र के ग्राम नागपुर टिकैट में विवादित जमीन पर नींव खोदने की विवाद को लेकर बेगम पत्नी अरशद को गांव के ही सहाबुद्दीन, कलीमुद्दीन, सराजूद्दीन व अजाहरुद्दीन ने मिल कर पिटाई कर दी। नगर थानाक्षेत्र के टेमा गांव में दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है। दिवाकर प्रसाद को रामबोध,गंगेश्वर, आयुष व पियूष ने मिल कर पिटाई कर दी। नगर थानाक्षेत्र के ही कुसमौर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रामपेक्षण के बेटे, बटी व भतीजे की अजय, प्रेम, गोरख, श्रवण, हीरालाल व कंहई ने मारपीट कर घायल कर दिया।