लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु आज दिनांक 20.05.2024 को *जिलाधिकारी बहराइच श्रीमती मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक बहराइच* श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा लोकसभा क्षेत्र 57-कैसरगंज (आंशिक) के विभिन्न मतदान केन्द्रो का भ्रमण किया गया एवं मतदान केन्द्रों पर ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा क्षेत्र में निरन्तर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के संसदीय क्षेत्र 57-कैसरगंज में 5वें चरण के मतदान को शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराया गया।