महिला की मौत हुई, ट्रेन के चपेट में आने से

बस्ती  पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के राजेन्द्रानगर के पास एक बुजुर्ग महिला का क्षत विक्षत शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आस-पास के लोगों से शिनाख्त के लिए जानकारी देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि मृतक महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष के आसपास की हैं। शरीर पर लाल-पीले छीटदार साड़ी व इसी रंग की ब्लाउज पहनी थी। शव को तीन दिन तक के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया गया है। जिससे उसकी पहचान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *