पति ने पार की हैवानियत की हदें

मुंबई  मई– महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के गुप्तांग पर कील ठोंक दी। इतना ही नहीं प्राइवेट पार्ट में पीतल का ताला भी लगा दिया। महिला की हालत गंभीर है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नेपाल का रहने वाला है। बताया जाता है कि आरोपी युवक को शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है। इसी शक में उसने 28 साल की अपनी बीवी को बुरी तरह मारा और फिर उसके निजीं अंगों को भी नुकसान पहुंचाया। सनकी पति ने इसके बाद भी हैवानियत जारी रखी और पत्नी को पीटता रहा। महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी और खून से लथपथ फर्श पर लेटकर दर्द से कराहने लगी। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। महिला को गंभीर चोटें लगने के बावजूद बाद में उसने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *