प्रदेश के 9 लाख से अधिक प्रभावित किसानों के खातों में पहुंची 493 करोड़ की धनराशि 

प्रदेश के 9 लाख से अधिक प्रभावित किसानों के खातों में पहुंची 493 करोड़ की धनराशि

गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

जिले के 13781 प्रभावित कृषकों के खातों में पहुंचेगी 7.848 करोड़ की धनराशि

बहराइच 12 अक्टूबर। प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात के कारण फसल क्षति से प्रभावित प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि के रूप में धनराशि रू. 493 करोड़ का डीबीटी के माध्यम से अन्तरण किया गया। कृषि निवेश अनुदान राशि अंतरण के उपलक्ष्य में गोरखपुर में आयोजित मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में सजीव प्रसारण को दिखाया गया। इस अवसर पर सांसद बहराइच ने अन्य अतिथियों के साथ सांकेतिक रूप से 20 प्रभावित किसानों जगतराम, विशम्भर, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, परसुराम, झब्बर, रियाज अहमद, शैलेन्द्र विक्रम, बीपत, राधेश्याम, गंगाराम सिंह, झब्बर, सियाराम, मुन्नी देवी, बिटटन, विनोद कुमार, संगम, ईमुननिशा, सकरीना व अमृतलाल को डेमो चेक का वितरण किया गया।

आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थिति कृषकों के साथ मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को देखा व सुना गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. गोंड ने कहा कि अन्नइदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु प्रदेश के मुखिया मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात के कारण फसल क्षति से प्रभावित प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि के रूप में धनराशि रू. 493 करोड़ का डीबीटी के माध्यम से अन्तरण किया गया है।

सांसद डॉ. गोंड ने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार किसानों के कल्याणार्थ प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कृषि निवेश अनुदान राशि विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने तथा आगामी कृषि कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। किसानों का सम्मान, उनकी समृद्धि और उनके हितों की रक्षा मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोछी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल सराहनीय है।

प्रभारी अधिकारी आपदा/अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि तहसीलों द्वारा सर्वे के उपरान्त पात्र पाये गये कृषकों की राहत पोर्टल पर की गई फीडिंग के अनुसार तहसील नानपारा के 83 ग्रामों में प्रभावित 1005 कृषकों को रू. 43 लाख 72 हज़ार 343, महसी के 118 ग्रामों में प्रभावित 1335 कृषकों को रू. 91 लाख 64 हज़ार 372, सदरके 154 ग्रामों में प्रभावित 1783 कृषकों को रू. 85 लाख 50 हज़ार 119, कैसरगंज के 232 ग्रामों में प्रभावित 4355 कृषकों को रू. 01 करोड़ 90 लाख 32 हज़ार 344, पयागपुर के 177 ग्रामों में प्रभावित 4003 कृषकों को रू. 03 करोड़ 17 लाख 65 हज़ार 594 तथा मिहींपुरवा के 175 ग्रामों में प्रभावित 1300 कृषकों को रू. 05 करोड़ 05 लाख 90 हज़ार 989 इस प्रकार समस्त तहसीलों के 939 ग्रामों में प्रभावित 13781 कृषकों को रू. 07 करोड़ 84 लाख 75 हज़ार 761 की धनराशि सम्बन्धित कृषकों के खातों में अंतरित की जा रही है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः