सचिव/न्यायिक अधिकारी ने एलएडीसीएस के नवनियुक्ति कर्मचारियों के साथ किया जिला कारागार का निरीक्षण

रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर

संत कबीर नगर । जनपद में विधिक सेवा प्रतिरक्षा प्रणाली के विधिवत स्थापना होने के उपरान्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार सिंह ने एलएडीसीएस सिस्टम के अन्जय कुमार श्रीवास्तव चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, संजीव कुमार पाण्डेय डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, मो0 दानिश अस्टिेन्ट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल एवं प्रज्ञा श्रीवास्तव असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल के साथ जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया एवं प्रत्येक बंदियों से बात-चीत करते हुए यह अवगत कराया कि यदि कोई बन्दी प्राइवेट अधिवक्ता रखने में असमर्थ है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र जेल अथारिटी के माध्यम से भेजवा सकता है, उसके प्रार्थना पत्र पर नवनियुक्त एलएडीसीएस सिस्टम के अधिवक्तागण पैरवी करेगें।

।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *