बस्ती मई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र में एक तेरह वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर गांव के ही एक किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक दलित किशोरी को धमका कर किशोर बार-बार दुष्कर्म करता था। घटना के दिन फिर एक बार किशोर किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करने के लिए धमका रहा था। डरी सहमी किशोरी ने सारी बात अपनी मां को बताई तो उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी किशोर पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल आरम्भ कर दी है।