शिव ब्रह्मर्षि सेवा संस्थान ने सुंदर काण्डपाठ , विद्वत गोष्ठी एवं विप्र , सन्त, महन्त सम्मान समारोह का किया आयोजन
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। शिव ब्रह्मर्षि सेवा संस्थान ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी
शुक्रवार को भगवान परशुराम जी के प्राकट्य उत्सव एवं अक्षय तृतीया रामकोट स्थित भगवान परशुराम मंदिर में सुंदर काण्ड पाठ , विद्वत गोष्ठी एवं विप्र , सन्त, महन्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
शिव ब्रह्मर्षि सेवा संस्थानके प्रबंधक जितेंद्र पाण्डेय ने बताया कि यह समारोह
विगत आठ वर्ष से संस्थान के द्वारा पूरे विधान से संम्पन होता आ रहा है । आज के दिन
भगवान श्री परशुराम जी के मन्दिर पर भगवान परशुराम जी की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम की मूर्ति पर पूजन, अर्चन एवं दीप प्रज्जवलन संस्थान के अध्यक्ष शिव प्रसाद पाण्डेय द्वारा किया गया ।सभी का माल्यार्पण साकेत महाविद्यालय के छात्र संघ मंत्री राजहंस मिश्र के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अनिल मिश्र, डा० आलोक पाण्डेय, बाबा मुन्नादास पलटू दास अखाड़ा, मेजर मुकेश तिवारी, पार्षद अंकित लिपाठी, पार्षद अनुज दास, पार्षद महेन्द्र शुक्ल, सन्त अवधराम शुक्ल, पंकज मिश्र, चारुशीला कुंज महत किशोरी शरण , नितेश राम त्रिपाठी , दिवाकर पाण्डेय, सुमित शर्मा, आशुतोष शर्मा, आदर्श मिश्र, विवेक मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुन्दर काण्ड का पाठ और आये हुए राणमान्य सन्त, महन्त, गृहस्थ जनों का स्वागत सत्कार स्वं अभिनन्दन संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया।