थाना लालगंज बस्ती पुलिस बल द्वारा दुष्कर्म के प्रयास व छेड़खानी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

बस्ती – उत्तर प्रदेश में जिला बस्ती के थाना लालगंज बस्ती पुलिस बल द्वारा दुष्कर्म के प्रयास व छेड़खानी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र निषाद पुत्र केशराम सा0 तिघरा थाना लालगंज जनपद बस्ती को पुलिस कार्यालय बस्ती के पास सड़क से दिनांक 09.05.2024 को समय 14.05 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
इस सम्बन्धित थाना लालगंज पर दिनांक 05.05.24 को मु0अ0सं0 108/2024 धारा 366/354(क)/504/506/376/511 आईपीसी बनाम धर्मेन्द्र निषाद उपरोक्त पंजीकृत कराया गया था।

गिरफ्तार करने वालें  पुलिस टीम के विवरण में उoनिo राम भवन प्रजापति थाना लालगंज जनपद बस्ती ,  हे0का0 ऋषि कपूर थाना लालगंज जनपद बस्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *