सचिव , ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

बस्ती उतर प्रदेश के बस्ती जिले ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी समेत तीन लोगों ने आपस में मिल कर एक लाख 20 हजार रुपये के सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया है। धांधली के आरोप में कोर्ट के आदेश पर कलवारी थाने की पुलिस ने बिजौरा ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
आपको बताते चलें कि बाबूलाल निवासी ग्राम बिजौरा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि ग्राम प्रधान पवन कुमार उर्फ अरूण व तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव समेत तीन लोगो ने साजिश करके उनकी मृत बहु लाभार्थी की जगह पर दूसरी महिला को खड़ा करके भिन्न-भिन्न तिथियों मे कुल 120000 रूपया लाभार्थी सं0 UP120906295 पर भुगतान ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी सामेत तीन लोगो ने मिल कर ले लिया। इसमें बैंक कर्मचारियों की भी मिली भगत का आरोप लगया गया है। बाबूलाल ने जब इस सम्बंध मे ग्राम प्रधान पवन कुमार उर्फ अरूण से सम्पर्क किया तो उल्टे उसे जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। जाति सूचक गाली व जान माल की धमकी भी दी गई। इस मामले में शिकायत करने पर स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने अदालत की शरण ली। मजिस्ट्रेट ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए प्रथम दृष्टया गंभीर अपराध होना पाते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश थानाध्यक्ष कलवारी को दिया। न्यायालय के आदेश पर थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना सीओ के स्तर  जांच पड़ताल आरम्भ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *