मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत

बस्ती उतर प्रदेश के बस्ती  जिले के रुधौली थाना क्षेत्र  में दसिया चौराहे पर   पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। रुधौली क्षेत्र के रौनहिया निवासी प्रदीप(22) व वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी करन (20) एक ही बाइक से रुधौली की तरफ जा रहे थे कि दसिया चौराहे पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए। बाइक चालक प्रदीप की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *