हत्या की आशंका जताई परिजनों ने

बस्ती  मई  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले कलवारी थानाक्षेत्र के जगदीश पुर गांव के पास सड़क पर संदिग्ध हालात में युवक की बाइक व उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।   आपको बताते चलें कि कलवारी थानाक्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी सलीम (20) पुत्र कासिम अपने घर से बाइक लेकर निकला था। बुधवार की रात नौ बजे जगदीशपुर गांव में सड़क पर वहीं उसकी बाइक भी पड़ी थी। सलीम के सिर में गंभीर जख्म के निशान बताए गए। घटना की सूचना पुलिस ने सलीम को एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी बहादुरपुर भेजा। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उधर बेटे की मौत की खबर मिलते ही उसके घर परजिनों में चीख-पुकार मच गई।सलीम के घर वालों ने युवक की गोली मार कर हत्या करने की आशंका जताई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के  बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *