बस्ती(। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रुधौली थानाक्षेत्र के मझौआ कला द्वितीय गांव में आपसी बर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, बलवा व आगजनी की घटना सामने आई है। गांव के दो गुटो के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि विपक्षियों ने एक राय होकर रामदेव व उनके परिजनो की पिटाई की और उनके सागौन के बाग में आग लगा दी। स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर गांव में पहुंची और मौके पर दोनो पक्षों के बीच शांति व्यवस्था कायम की। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने पर तहरीर लेकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट, बलवा व आगजनी करने की रिपोर्ट विरोधी के पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दोनो पक्षों के बीच मझौवा कला द्वितीय गांव में पहले से रंजिश चल रही थी शुक्रवार को शाम को एक बार फिर दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए। रामदेव की तहरीर पर गांव के ही निवासी संतोष कुमार, रामरक्षा, परशुराम, रामदौड़ व सनोज के खिलाफ बलवा, आगजनी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना एसआई प्रदीप कुमार सिंह को दे दी गई। घटना की जांच आरंभ कर दी गई है।