महिला ने 4 बच्चों को फ्रीज में जमाकर बना दिया बर्फ, दुनिया की सबसे खौफनाक घटना से हिला जजों का दिमाग

वाशिंगटन ,मई । अमेरिका से एक दिल दहला देने वाला मामला आया जिसे सुनकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। दरअसल, अमेरिका की रहने वाली एक महिला के फ्रीजर में 4 बच्चों को जमाकर बर्फ बना दिया। इनमें दो लडक़े और दो लड़कियां थीं। रिश्ते में ये चारों बच्चे आपस में बहन भाई थे।
इस मामले में महिला के खिलाफ कोई आरोप दायर नहीं किया गया। जांचकर्ताओं ने कहा कि 4 बच्चें पन्नी में लिपटे हुए जूते के बक्सों में ठोस रूप से फ्रीज में जमे हुए थे। अमेरिकी जिला अटॉर्नी ने इस सप्ताह घोषणा की कि 2022 में बोस्टन अपार्टमेंट के फ्रीजर में चार बच्चों के शव पाए जाने के बाद एक महिला के खिलाफ कोई आरोप दायर नहीं किया जा रहा है। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार अटॉर्नी केविन हेडन ने कि नवंबर 2022 में सामने आई यह अब तक की सबसे जटिल, असामान्य और हैरान करने वाली घटनाओं में से एक थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि 69 वर्षीय महिला एलेक्सिस अल्दामिर के खिलाफ कई वजहों के कारण मुकदमा चलाया जा सकता है। यह जांच, जो इस कार्यालय की अब तक की सबसे जटिल, असामान्य और उलझन भरी जांचों में से एक है, अब पूरी हो गई है।
अमेरिका के अटॉर्नी ने कहा कि हम कभी नहीं जान पाएंगे कि एलेक्सिस एल्डामिर के अपार्टमेंट में फ्रीजर में मृत पाए गए चार बच्चे कहां और कब पैदा हुए थे। हम यह भी कभी नहीं जान पाएंगे कि क्या चारों बच्चे जीवित पैदा हुए थे और हम कभी नहीं जान पाएंगे कि उनके साथ वाकई क्या हुआ था। इसके अलावा हम कभी नहीं जान पाएंगे कि महिला ने कैसे अपनी गर्भावस्था को छुपाया या उसने ऐसा करना क्यों चुना। यह घटना उस वक्त सामने आई थी जब दक्षिण बोस्टन के एक अपार्टमेंट के फ्रीजर में ये बच्चे मृत पाए गए थे।
इसी दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया और कहा कि उसकी पत्नी ने उन बच्चों को एक व्यक्ति की बहन के अपार्टमेंट की सफाई करते वक्त फ्रीज में देखा। जांच के दौरान डॉक्टर यह खोज नहीं कर सके कि बच्चों की मौत का कारण क्या था या बच्चे जीवित पैदा हुए थे अथवा नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि यह निर्धारित करने के लिए कोई वैज्ञानिक तरीका नहीं था कि बच्चे कितने समय तक फ्रीज में जमे हुए थे। हालांकि अतिरिक्त डीएनए परीक्षण में यह बात सामने आई की इन चारों बच्चों के संभावित पिता की 2011 में मौत हो गई थी। इन बच्चों के साथ वास्तव में क्या हुआ था। ये भी रहस्य है कि महिला ने अपनी प्रेग्नेंसी को कैसे सबसे छिपा कर रखा था। कुछ सवालों के जवाब का अंदाजा लगा सकते हैं फिर भी ये घटना रहस्य से भरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *