नोएडा। सेक्टर 12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयं सेवकों को पर्यावरण संरक्षण के विषय में जागरूक किया गया और शपथ दिलाई गई । ये प्रण लिया गया कि 2040 तक 20 % बंजर भूमि का कृषि के लिए प्रयोग किया जायेगा । कोशिश की जाएगी कि 100% वर्षा के जल का संचयन किया जाएगा ।
कुमारी प्रियंका और रजनी कान्त मिश्र ने प्रदूषण के नुक़सान के बारे में विधिवत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर दिनेश चंद्र , एस एन श्रीवास्तव (पूर्व कमिश्नर दिल्ली) प्रांत संयोजक डॉ रामावतार, डॉ विजेंदर कुमार, विनोद विभाग कार्यवाह , सुशील , राकेश रीखी, महिपाल, राजीव शर्मा, मंजु शर्मा , अमित गौड़ , करन अनेजा आदि मौजूद रहे। कुमारी प्रियंका और रजनी कान्त मिश्र ने प्रदूषण के नुक़सान के बारे में बताया।