सिराथू, कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने दामाद पर बेटी को प्रेमी के साथ भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर बेटी की शादी में दिए गए दहेज को वापस कराए जाने की मांग की है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के केन गांव के रहने वाले रामूपाल पुत्र स्व मोहन लाल पाल ने शुक्रवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया की उसकी बेटी की शादी एक वर्ष पहले फतेहपुर जनपद के थरियांव के चक बरारी गांव में किया था । रामू पाल का आरोप है की उसका दामाद उसकी बेटी को मोहल्ले के एक व्यक्ति ने साथ भगा दिया। पीड़ित ने मामले ने सैनी पुलिस से शादी में दिए गए दहेज को वापस कराए जाने की मांग की है।