युवक और युवती ने ज़हर खाकर दी जान

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में  रात को  एक महिला तथा युवक की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।   दोनों का देवर भौजाई का रिश्ता था। चर्चा है कि दोनो में प्रेम सम्बन्ध चल रहा था। उक्त गांव की 28 वर्षीय महिला दो बच्चों की माँ थी। उसका पति नौकरी करके रोजी रोटी चला रहा था। महिला का अपने पड़ोस के 20 वर्षीय युवक से पिछले डेढ़ वर्ष से प्रेम सम्बन्ध  था। दोनो पहले तो चोरी छिपे मिलते थे। परंतु इधर कई महीनों से खुलकर मिलने लगे थे। दोनो के सम्बन्धो को लेकर कई बार परिवार के लोगो मे झगड़ा हो चुका था। लगातार पति के मना करने के बाद भी महिला अपने प्रेमी युवक से मिलना नही छोड़ रही थी। जिससे उसका पति भी काफी परेशान था। महिला तथा युवक एक दूसरे के बिना नही रह पा रहे थे।   बताया जा रहा है कि  शाम को महिला तथा युवक लगभग सात बजे शाम को जहर खा लिए। दोनो की हालत बिगड़ने लगी। दोनो के परिजन उन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। वहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। रास्ते मे बाबतपुर के पास युवक की मौत हो गयी। उसे लेकर उसके परिजन वापस घर नही पहुंच पाए थे कि महिला की भी वाराणसी के एक निजी अस्पताल में पहुंचते ही मौत हो गयी। दोनो का शव रात को लगभग दो बजे घर पहुंचा। तड़के सुबह ही बिना पुलिय को सचना दिये दोनो का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *