3 मई को कैसे मनाए अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस -आचार्य सुरेश जोशी

🌿🌿 ओ३म् 🌿🌿
🔥 अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस 🔥
समस्त आर्यावर्त देश के नर/ नारियों को सादर अभिवादन नमस्ते 🙏
दिनांक ३/५/२०२४ को 🌾 अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस 🌾 है।आप सभी वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु इस दिन अपने घर पर यज्ञ करके सबको यज्ञ हेतु प्रेरित करें।इस अवसर पर आपकी दिनचर्या इस प्रकार हो!
[१] प्रातः जागरण एवं नित्य क्रिया।
[२] भ्रमण, व्यायाम,आसन, प्राणायाम
अपनी रुचि व सामर्थ्यानुसार।
[३] स्नान एवं सामूहिक वैदिक संध्या।
[४] दैनिक यज्ञ/सत्संग/वेद प्रवचन।
प्रसाद वितरण के साथ विराम।
यज्ञ करने के बाद यज्ञ का छोटा वीडियो आप फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप पर इस प्रकार प्रेषित करें!
## घर -घर यज्ञ।हर घर यज्ञ ##
🌹 विशेष 🌹
आप अपने यज्ञ वीडियो को अपने अपने ग्रुपों उपर भेजकर प्रमाणित कीजिए कि आपने अंतरराष्ट्रीय यज्ञ में अपनी आहुति डाली।
आचार्य सुरेश वैदिक प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *