पचहत्तर बदमाशों पर लगा गैंगस्टर

बस्ती27 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के 1482 मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारी पूरी कर ली है। एसपी के मुताबिक जिले के थाने स्तर पर सक्रिय दस बदमाशों की हिस्ट्रीशीटर खोली गई है। जबकि 75 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर सख्ती का संदेश दिया गया है। वहीं 193 पोलिंग सेंटर क्रिटिकल के रूप में चिह्नित कर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
बस्ती संसदीय सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन हर चुनौती के लिए तैयार है। बाहर से 21 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों के अलावा पुलिस, पीएससी व 3100 होमगार्ड के जवान बुलाए गए हैं। मतदान के लिए जिले को 16 जोन व 126 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर स्तर पर मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस अधिकारीयों  की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *